कोटा की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023
संवाददाता/in24 न्यूज़.
59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में नंदिनी गुप्ता को (Nandini Gupta) मिस इंडिया (miss india) चुना गया, जिसके बाद वो मिस वर्ल्ड के अगले संस्करण के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही स्ट्रेला थौनाओजम लुवांग सेकेंड रनर-अप और श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया।सिनी शेट्टी (shinni shetty) फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रही थीं। इस बार फेमिना मिस इंडिया 2023 का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से लड़कियों ने हिस्सा लिया। ब्यूटी पेजेंट में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। बता दें कि पिछले साल सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व किया था, हालांकि वह इस ताज को अपने नाम करने से चूक गईं। 19 साल की मिस इंडिया 2023 नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा (Kota ) की रहने वाली हैं। इस ताज को अपने नाम करने के लिए नंदिनी ने काफी मेहनत की है। नंदिनी काफी पहले से मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही हैं। अपने इसी ड्रीम को पूरा करते-करते वह आज इस मुकाम तक पहुंच गई हैं। नंदिनी पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं। उन्होंने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और फिलहाल लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। नंदिनी को लेकर कहा जाता है कि जब वह महज दस साल की थीं, तभी उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने का सपना देखना शुरू कर दिया था। अब नंदिनी के सामने मिस वर्ल्ड बनने का लक्ष्य है।