Breaking News

टमाटर चोरी की तो हत्या कर दी

22 May, 2019 1333

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

टमाटर भले ही भोजन के लिए स्वादिस्ट हो, मगर जब बात प्रतिस्पर्धा की हो तब टमाटर मौत का कारण भी बन जाता है. यह घटना है जबलपुर जिले में पनागर थाना क्षेत्र के एक गांव की.  गौरतलब है कि मंगलवार की रात को टमाटर चोरी करते हुए पकड़े जाने पर एक किसान से दूसरे किसान की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है। पनागर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि टगर महगंवा गांव के निवासी किसान चक्रेश पटेल (32)को किसान राजेन्द्र पटेल (40) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र पटेल और चक्रेश पटेल के खेत आपस में लगे हुए हैं। दोनों ने अपने खेतों में टमाटर की फसल लगाई थी। राजेन्द्र की फसल अच्छी हुई थी और चक्रेश के खेत में टमाटर की फसल कुछ ठीक नहीं आई थी। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र रात को भोजन करने के बाद अपने खेत देखने के लिये गया था तब उसने वहां देखा कि चक्रेश उसके खेत से टमाटर चुरा रहा था। राजेन्द्र ने टमाटर चुराते हुए चक्रेश को पकड़ा और मोबाइल कर अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया और कहा कि वह चक्रेश को लेकर आ रहा है।

अन्य खबरे