Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

ट्रैक्टर पलटा तो खेत में दबे युवक की मौत

30 Jul, 2022 557

संवाददाता/in24 न्यूज़.
खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. कोरबा में हुए इस हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है. मामले की जानकारी आनन फानन में पुलिस को दी गई. उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. ये हादसा बालको थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदरो में हुआ है. एक 35 वर्षीय युवक की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक महिपाल सिंह दोंदरो निवासी था.खेत में जुताई के काम के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा. ट्रैक्टर के नीचे युवक घंटों दबा रहा. फिर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. युवक के मौत से परिवार में मातम पसर गया है. आगे की कार्रवाई में  बालको  पुलिस जुट गई है.

अन्य खबरे