Breaking News

ठाणे से चेन स्नेचर और बाइक चुराने वाला गिरफ्तार

22 Dec, 2021 686
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) जिले के कई इलाकों में चेन स्नेचिंग (chain snechar) और दो पहिया वाहनों की चोरी लगातार बढ़ रही थी जिसके बाद इन्फॉर्मेशन नेटवर्क के आधार पर कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस चेन स्नेचर के पास से सोने की चैन और पांच मोटर बाइक समेत लाखो का सामान बरामद किया है.
 
आपको बता दें कि ठाणे के कई इलाकों से चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, इन घटनाओं से लोगो में डर का माहौल छाया हुआ था. साथ ही पुलिस को भी कई शिकायतें मिल रही थी, इसी दौरान पुलिस को आंबिवली इलाके मे एक संदिग्ध युवक के घूमने की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की, पूछताछ में कथित चोर ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है. गिरफ्तार आरोपी के पास से कोलसेवाड़ी बाद पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल और 2 सोने की चैन सहित कुल साढ़े चार लाख रुपये का सामान बरामद कर उसे जब्त कर लिया है. इस मामले में ठाणे के एसीपी उमेश माने की यदि माने तो पकड़े गए युवक का नाम अली हसन जाफरी है, जिसकी उम्र 22 साल के आसपास है. और उसने ठाणे के कई इलाकों में चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, जिसकी जांच जारी है.

अन्य खबरे