Breaking News

दंतेवाड़ा में दोबारा नक्सली हमला

08 Nov, 2018 1530

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक बार फिर हमला किया है. नक्सलियों ने इस बार एक मिनी बस को निशाना बनाया है. दंतेवाड़ा के बचेली इलाके में नक्सलियों ने एक मिनी बस पर हमला बोला. इस हमले में 2 जवानों की मौत की खबर आ रही है. इसी के साथ इस हमले के कारण 3 नागरिकों की भी मौत हो गई है. अन्य घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

नक्सलियों ने ये हमला बचेली थाना क्षेत्र में किया है. जहां पर सीआईएसफ के मिनी बस में सात जवान मौजूद थे.इस घटना की पुष्टि एंटी नक्सल आॅपरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने की है. मिली जानकारी के अनुसार आकाश नगर से बचेल के लिए सीआईएसएफ के जवान मिनी बस में सवार सब्जी खरीदने जा रहे थे. गौरतलब है कि चुनावी माहौल चरम पर है और ऐसे में यह हमला सुरक्षा में एक बड़ी से कम नहीं है. 

अन्य खबरे