Breaking News

दरिंदे मकान मालिक ने चार साल की मासूम से किया रेप

14 Apr, 2024 1855

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। पीड़िता बच्ची जिस घर में अपने मां-बाप के साथ रहती थी, उसके मकान मालिक ने ही बच्ची के साथ रेप किया। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर इलाके की है। बच्ची को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया है कि मामले में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची शनिवार को घर की सीढ़ी के पास खेल रही थी। उसकी मां घर का काम निपटाने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्ची गायब हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं लगी। दरअसल आरोपी मकान मालिक उसे उठाकर ले गया था। इसी दौरान बच्ची के चीखने की आवाज आई तो उसके माता-पिता उसकी तला श में जुट गए। आवाज का पीछा करते हुए तीन मंजिला पर स्थित कमरे में पहुंचे तो नजारा देख कर सब हैरान हो गए। आरोपी मकान मालिक उसे अपने कमरे में ले जाकर गंदा काम कर रहा था। बच्ची चिल्ला रही थी लेकिन हवन अपनी हवस मिटाने में लगा था। बता दें कि पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरे