Breaking News

दामाद का कटा सिर लेकर ससुर पहुंचा थाने

09 Aug, 2020 879

संवाददाता/in24 न्यूज़।
हर पिता अपनी बेटी के लिए अच्छा दामाद चाहता है. मगर जब दामाद के मामले में ससुर को धोखा मिले तो उसके गुस्से की सीमा तक नहीं रहती. एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें अपने दामाद का कटा सिर लेकर ससुर पुलिस थाने पहुँच गया. बता दें की. आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही दामाद का सिर धड़ से अलग कर उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।  यह घटना जिले के रौतुलपूड़ी मंडल के डीजेपुरम की है। जानकारी के मुताबिक डीजेपुरम गांव का रहने वाले सत्यनारायण की बेटी की 10 महीने पहले संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई थी। इस हादसे के बाद सत्यनारायण की नातिन भी अपने पिता के साथ ही रह रही थी। इस बीच, शनिवार की रात सत्यनारायण का दामाद लच्चन्ना अपने ससुराल पहुंचा था। यहां लचन्ना और उसके ससुर ने जमकर शराब पी। शराब पीते पीते लचन्ना ने नशे की हालत में अपने ससुर से बातों-बातों में कहा कि मैने ही अपनी पत्नी और आपकी बेटी की हत्या की है।  यही नहीं, उसने अपने ससुर से यह भी कहा कि अब वे अपनी दोनों बेटियों की भी हत्या कर देगा। इस घटना के बाद लोग लगातार इस बारे में चर्चा कर रहे हैं. 

अन्य खबरे