Breaking News

दिल्ली को दहलाने से पहले पकड़े गए चार कश्मीरी

04 Oct, 2020 830

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा आतंकी हादसा होने से पहले ही आतंकियों को दबोच लिया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल  ने शनिवार को चार कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 120 राउंड का गोला-बारूद और चार अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि ये कुछ दिन पहले ही दिल्ली आए थे और आतंकी हमला करने की फिराक में थे। इस तरह से एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवकों में मारे गए आतंकी बुरहान कोका का छोटा भाई इश्फाक माजिद कोका भी शामिल है। बुरहान कोका जम्मू-कश्मीर में अल कायदा के एक ऑफशूट अंसार गजावत-उल-हिंद का पूर्व प्रमुख था। बाकी तीन युवकों की पहचान अल्ताफ अहमद डार, मुश्ताक अहमद गनी और आकिब सफी के रूप में हुई है। बता दें राजधानी  दहलाने की कोशिशें कई बार नाकाम की जा चुकी हैं.

अन्य खबरे