Breaking News

दुकान किराने की मगर बिक रही थी शराब, आरोपी गिरफ्तार

17 Jun, 2021 795

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, वहीं अवैध शराब बेचने वाले भी नए-नए तरकीब लगाते रहते हैं। इसी बीच गैरेला पुलिस ने अवैध तरीके से बेच रहे एक शराब व्यवसायी को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक आरोपी, किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचता था। जिसे पुलिस ने अपनी कार्यवाही के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 100 पाव अंग्रेजी शराब और 8 लीटर महुआ शराब मिला, जिसे गौरेला पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे