Breaking News

पाईरेसी का शिकार हुई फिल्म छपाक

11 Jan, 2020 1323

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आजकल दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक चर्चे में है, मगर फिल्म रिलीज के महज एक दिन बाद ही पाईरेसी का शिकार हो चुकी है. दीपिका की फिल्म अच्छी प्रिंट में तमिलरॉकर्स वेबसाइट पर मौजूद है. साथ ही छपाक फुल मूवी फ्री डाउनलोड सर्च में काफी सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है. खबरों के मुताबिक तमाम बॉलीवुड और हॉलिवुड की फिल्में लीक कर चुके तमिल रॉकर्स ने ही इस फिल्म को लीक किया है. खबरों के मुताबिक छपाक के दिन ही यह फिल्म तमिल रॉकर्स पर उपलब्ध हो गई थी. हालांकि इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई भी रिएक्शन या किसी भी तरह का ऐक्शन लिए जाने की खबर नहीं है. बताते चलें कि तमिलरॉकर्स एक वेबसाइट है जहां हर नई फिल्म का टॉरेंट लिंक डाउनलोड के लिए बढ़िया प्रिंट में उपलब्ध रहता है. इस वेबसाइट पर साईबर पुलिस कोई रोक नहीं लगा पा रही है क्योंकि ये वेबसाइट हैकिंग तकनीक में काफी आगे है.

अन्य खबरे