मुंबई : आग से 6 की मौत, 29 घायल
संवाददाता/ in24 न्यूज़
शनिवार की सुबह मुंबई के ताड़देव (tardev) इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत 'कमला' बिल्डिंग (kamla building) में भीषण आग (fire) लग गयी. इस आग चपेट में आने से कुल 29 लोग जख्मी हुए हैं जिसमें से 6 की मौत हो गयी. इसके अलावा घायलों को पास के ही भाटिया, नायर और कस्तूरबा गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बताया जाता है कि आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर 13 दमकल की गाड़ियां पहुँच गयी और आग बुझाने का काम शुरू किया, आग की भयावहता को देखते हुए इसे लेवल थ्री की आग घोषित कर दिया गया। जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला इमारत है. इमारत के 18वीं मंजिल पर आग लगी थी, आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई और देखते ही देखते इमारत के अन्य मंजिल भी आग की चपेट में आ गए. आग लगने के बाद इमारत को खाली करा दिया गया. जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, 90 से ज्यादा लोग खुद से या पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाले गए।