Breaking News

दुष्कर्म में सफलता नहीं मिली तो लड़की को गोली मार दी

17 Dec, 2019 1005

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दुष्कर्म के खिलाफ इतने प्रभावशाली क़ानून होने के बावजूद दुष्कर्म करनेवालों में पूरी तरह खौफ देखने को नहीं मिल रहा है. ताज़ा खबर बिहार की है जिसमें में रेप अटैंप्ट का मामला सामने आया है. मामला रोहतास जिले के राजपुर में मामला प्रकाश में आया है. यहां एक लड़की के साथ गैंगरेप का प्रयास किया गया और सफल न हो पाने पर पीड़िता को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ पहले चार मनचलों ने रेप करने की कोशिश की. इस घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना में सम्मिलित मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन बाहर पीड़िता सुरक्षित नहीं थी और पीड़िता को गोली मार दी गई. बताया जा रहा है कि गोली पीड़िता के गले में जाकर लगी. पीड़िता को जख्मी हालत में इलाज के लिए राजपुर के पीएचसी लाया गया है. सूत्रों के मुताबिक पीड़िता कक्षा दसवीं की छात्रा है. पीड़िता जब अपनी दादी के साथ शौच करके वापस लौट रही थी तब कोहरे का फायदा उठाकर मनचलों ने जबरन खींच लिया और एक कमरे में ले जाकर रेप अटैंप्ट किया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आजाद खान सहित चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था. घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है हालांकि पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को गांव के आस-पास लगा दिया है. पीड़िता के पिता ने जानकारी दी किउनकी लड़की तड़के अपने दादी के साथ घर के पास वॉशरूम के लिए निकली थी. इस दौरान वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने पहले फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार हुआ कि सभी लोग डर गए, फिर उन्होंने देखा तो उनकी बेटी जमीन पर गिरी छटपटा रही थी. शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग वहां जुट गए. घटना को लेकर गांव में पहले से मौजूद पुलिस और गांववाले आनन-फानन में लड़की को लेकर राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

अन्य खबरे