Breaking News

दो किलो चावल के बदले रेप की कोशिश

20 May, 2020 943

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कुछ लोग कोरोना जैसी महामारी और लॉकडाउन के बीच भी मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का है। जहां दो किलो चावल देने के बहाने महिला से रेप की कोशिश की गई। यह पूरा मामला सिलीगुड़ी के एनजेपी थाना क्षेत्र के फुलवारी के पूर्व धनतला इलाके की है। यहां रहने वाले एक मार्बल कॉन्ट्रेक्टर ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को चावल देने के बहाने पहले घर बुलाया और फिर रेप की कोशिश की। आरोपी का नाम मुजबीर रहमान है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला का पति आरोपी मार्बल कॉन्ट्रेक्टर मुजबीर रहमान के यहां काम करता है। आरोपी ने पीड़ित महिला का एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को जब वह मुजबीर रहमान के घर दो किलो चावल लेने के लिए गई, तो वह उसे उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। रेप की कोशिश में असफल रहने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुजबीर रहमान पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के एनजेपी थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

अन्य खबरे