Breaking News

नवजात शिशु को दफनाने के बाद निकला ज़िंदा

26 Dec, 2021 763

संवाददाता /in24 न्यूज़.
कभी-कभी मौत ज़िंदगी वापस पा लेती है। मध्यप्रदेश से ए ऐसा ही  दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात को उसके माता-पिता ने जन्म लेने के तुरंत बाद ही मरने के लिए मिट्टी में दबा दिया था। लेकिन 'जाको राखे साइयां मार सके न कोए' यह कहावत चरितार्थ हुई और इस बच्चे की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक़ नवजात ने मौत को हरा दिया और 20 दिन में जिंदगी की जंग जीत ली। इस दौरान वह लगातार मौत से लड़ाई लड़ता रहा। इस नवजात की जिजीविषा से प्रेरणा लेकर शिशु दीक्षा गृह ने नामकरण करते हुए उसे पृथ्वीराज नाम दिया है। बताया जा रहा है कि 10 दिन वह एसएनसीयू में डाक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में ही रहेगा। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे