Breaking News

नशे में धुत युवक की चलती लोकल ट्रेन में यात्रियों ने की पिटाई

09 Aug, 2022 537

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से प्रतिदिन 80 लाख के आसपास यात्री सफर करते हैं, लेकिन अपराध से जुड़ी कई घटनाएं लोकल ट्रेन से हमें आये दिन सुनने और देखने को मिल ही जाती हैं। इसी बीच सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है.  सीएसटी से ठाणे की तरफ जा रही एक लोकल ट्रेन में नशे में धुत एक युवक की कुछ महिला और पुरुष मिलकर एक प्रवासी युवक की पिटाई की है. कथित युवक पर आरोप है कि, उसने चलती ट्रेन में एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसके विरोध में इसे ये प्रतिउत्तर मिला है,  लोगों का कहना है कि जब उसने रेलवे में सफर कर रही महिला के साथ अश्लील हरकत की, तो उस दौरान उसने शराब पी रखी थी.आरोपी युवक की पिटाई के बाद उसे ठाणे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. .

अन्य खबरे