Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

नाबालिग युवती से गैंगरेप

24 Nov, 2020 761

संवाददाता/in24 न्यूज़।
चार लोगों ने एक 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी युवती से कथित रूप से गैंगरेप किया। बता दें कि यह घटना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की है. कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने सोमवार को बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिन्हा ने बताया कि बालिका ने पुलिस में शिकायत की कि बीते रविवार को जब वह अपने एक मित्र के साथ सैर पर गई थी, तब चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने युवती के मित्र को धमकाकर वहां से भगा दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपी उसे किसी सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ कथित रूप से रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। सिन्हा ने बताया कि युवती ने जब मदद के लिए आवाज लगाई, तब कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में गश्त पर निकला पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा और युवती को वहां से निकाला गया। सिन्हा ने बताया कि बालिका की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर अपराध पर अंकुश लगा पाने में विफल होने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार अपराध पर अंकुश लगा पाने में विफल रही है और राज्य की जनता असुरक्षित महसूस कर रही हैं। साय ने कहा है कि कवर्धा में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना स्तब्ध करने वाली है। इस मामले के आरोपी अभी तक फरार हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.