Breaking News

नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने वाला पिता गिरफ़्तार

19 Oct, 2023 547
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपनी 14 साल की बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गोवा पुलिस ने 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पणजी पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और तटीय राज्य में एक स्टोर पर काम कर रहा था। 

पुलिस ने कहा कि घटना चार दिन पहले हुई, जब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। हमने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरे