Breaking News

नारायण राणे और नितेश राणे पहुंचे मालवणी पुलिस स्टेशन

05 Mar, 2022 340

संवाददाता/ In24 न्यूज़

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे आज मालाड पश्चिम स्थति मालवणी पुलिस पहुंचे। जहां पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक जुटे रहे.
 
 
आपको बता दें कि दिशा सालियान (disha salian) के माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने नारायण राणे (narayan rane) और उनके बेटे नितेश राणे (nitesh rane) के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस ने नारायण राणे को चार मार्च को तो उनके बेटे को तीन मार्च को पेश होने के कहा था. इस बाबत पुलिस ने दोनों को नोटिस भी भेजा था। इन दोनों नेताओं पर संबंधित धाराओं सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे पर दिशा सालियान के माता-पिता ने मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदनाम करने के आरोप लगे हैं।
 
 
इस मामले में मुंबई पुलिस (mumbai police) ने दिशा के पैरेंट्स की शिकायत पर पिछले महीने दोनों नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके अलावा बुधवार को दिशा सालियान के परिजन राज्य महिला आयोग के प्रमुख रूपाली चाकणकर से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
 
 
आपको बता दें कि दिशा सालियन आठ जून, 2020 को मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसी के छह दिन बाद ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे पर झूलते मिले थे। जिसके बाद नरायण राणे ने दिशा के बारे में रेप और मर्डर का दावा कर खलबली मचा दिया था... ।

अन्य खबरे