Breaking News

बलात्कार से बचने के लिए पीड़िता ने युवक के होंठ काट डाले

06 Feb, 2023 569

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मेरठ (Meerut) में लड़की के साथ बलात्कार (Rape) की कोशिश करना युवक के जान पर बन आई। लड़की ने बचाव के दौरान अपने दांतों से युवक का होंठ काट डाला। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह मामला मेरठ के दौराला गांव (Daurala village) का है। यहां बीते शनिवार को खेत में काम कर रही एक युवती को अकेला पाकर एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती के विरोध के बावजूद वह उसे जबरदस्ती किस करने लया। इस दौरान युवती ने अपना बचाव करने के लिए उसके होंठ को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। होंठ कटने से युवक लहूलुहान हो गया और दर्द से चिल्लाने लगा। इस दौरान युवती भी चिल्लाई। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के होंठ के टुकड़े को भी पैकेट में सील किया और आरोपी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरे