नारियल पानी में मिलाकर बिहार में बेची जा रही है शराब
05 Feb, 2020
1190
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार में शराबबंदी है, बावजूद पीनेवालों के लिए चोरी-छिपे शराब उपलब्ध है. शराब तस्कर शराब की बिक्री के लिए कोई न कोई नया तरीका ईजाद कर इसकी आपूर्ति कर ही रहे हैं। इसी तरह का एक मामला नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। नारियल पानी की आड़ में यहां शराब बेचा जा रहा था। पुलिस ने शराब बेचे जाने की सूचना पर एक नाबालिग को गिरफ्तार कर शराब बरामद किया है। नवादा नगर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि प्रजातंत्र चौक के निकट नारियल पानी की आड़ में ठेले पर शराब बेची जा रही है। इसी आधार पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर ठेले से 200 मिलीलीटर का 16 पाउच और देसी शराब की सात बोतलें बरामद की।