Breaking News

निर्भया के दुश्मनों की याचिका खारिज

25 Jan, 2020 1171

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

निर्भया कांड के दोषियों ने लाख कोशिशें की कि फांसी का फैसला बदल जाये, मगर उनकी गंभीर कारस्तानियों की वजह से उन्हें बख्शने का सवाल ही पैदा नहीं होता. गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया मामले के दोषियों की याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। याचिका में तिहाड़ जेल प्रशासन पर उनके कागज समय पर प्रस्तुत नहीं करने का आरोप लगाया गया था। लेकिन इस मामले पर कोर्ट ने कोई आदेश देने से इनकार कर दिया है।अदालत ने कहा कि आगे किसी दिशा-निर्देश की आवश्यकता नहीं। अदालत ने दोषी के वकील की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें कहा गया था कि तिहाड़ जेल दस्तावेज नहीं सौंप रही है। इस दौरान सरकारी वकील ने निर्भयाकांड के दोषी विनय शर्मा द्वारा जेल के अंदर लिखी गई दरिंदा डायरी की फोटो कॉपी कोर्ट को सौंपी। नीले रंग की इस नोटबुक में निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने शायरी लिखी है। इस डायरी के कवर पेज पर हाथ से 'दरिंदा' लिखा गया है। इसके अलावा विनय शर्मा ने स्वच्छ भारत अभियान की पेंटिंग बनाई है। तिहाड़ प्रशासन ने निर्भया के दोषियों के सभी दस्तावेज, पेंटिंग और डायरी को कोर्ट को सौंप दिया है। बहस के दौरान सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने संबंधित दस्तावेज पहले ही दाखिल कर दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ देरी करने के लिए दोषी जानबूझ कर यह कदम उठा रहे हैं। मामले के चार में से तीन दोषियों के वकील एपी सिंह कोर्ट से तिहाड़ जेल को यह निर्देश देने का आग्रह किया है कि मौत की सजा पाए विनय, पवन और अक्षय की शेष कानूनी औपचारिकताएं करने के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने जेल प्रशासन से फोन पर बात की और इसकी रिपोर्ट जल्द ही कोर्ट में पेश की जाएगी। उन्होंने बताया कि जेल अधिकारी कोर्ट पहुंच रहे हैं और रास्ते में हैं। न्यायाधीश ने दोषियों के वकील से पूछा कि उन्होंने क्या दाखिल किया है। न्यायाधीश ने इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिपोर्ट आ जाने तक इंतजार करने के लिए कहा। इस पर दोषियों के वकील ने कहा कि वे जेल की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि जेल बदल गई है। इसमें उनकी गलती भी नहीं है. सरकारी वकील ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बचाव पक्ष के वकील कानून को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य खबरे