निर्माणाधीन पुल हादसे में दो मज़दूर घायल, एक की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़
ईद उल अजहा जैसे त्यौहार के बीच एक बुरी खबर आई है। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले केजावरा तहसील के उपलई गांव में आज एक निर्माणाधीन पुल पर हुए हादसे में दो मज़दूर लोहे के सरियों के नीचे दब गए। इस वजह से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जावरा से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्र्राम उपलई में बरबोदना भूतेडा टू लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्र्राम उपलई में इसी मार्ग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए लोहे के सरियों को खडा किया जा रहा था कि अचानक सरियों का जाल नीचे जा गिरा और दो श्रमिक इसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने प्रयास पूर्वक सरिये हटाए और मजदूरों को निकाला। लेकिन तब तक एक श्रमिक नारायण (35) दम तोड चुका था, जबकि दूसरा श्रमिक गणेश (30) गंभीर रुप से घायल था। घायल गणेश को गंभीर अवस्था के चलते रतलाम जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों श्रमिक आपस में रिश्तेदार हैं। इस हादसे के बाद वहां का माहौल गमगीन हो गया है।