Breaking News

आसमान पर पहुंची अब सीएनजी की कीमत

15 May, 2022 744

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर अब सीएनजी की बढ़ी कीमत ने हमला किया है। देश के कई हिस्सों में सीएनजी गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सीएनजी के दामों में आज प्रति किलोग्राम पर 2 रुपये की वृद्धि हुई है। ये नए दाम दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। बता दें कि इसके पहले इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। ताजा बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी की कीमत दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलो, नोएडा में 76.17 रुपए और गुरुग्राम में 81.94 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। वहीं, अगर पेट्रोल-डीजल के दामों की बात करें तो तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं। लगभग 40 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं। आईजीएल ने देश के आसपास के जिलो में भी सीएनजी की कीमत बढ़ाई है। रेवारी में सीएनजी का रेट 84.07 रुपये, करनाल और कैथल में 82.27 रुपये, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 85.40 रुपये, और अजमेर पाली व राजसमंद मे 83.88 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है। गौरतलब है कि गैस सप्लाई कंपनी आईजीएल पिछले अक्टूबर से ही सीएनजी के दामों में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि कर रही है। देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं। बहरहाल, लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतों ने आम आदमी के बजट पर सीधा असर डाला है।  

अन्य खबरे