पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज़ फायर, चार जवान शहीद और तीन नागरिक की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नापाक पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर शुक्रवार को गोलीबारी की गई। उत्तरी कश्मीर में एलओसी से सटे तीन सेक्टरों में पाकिस्तान ने सीज़ फायर का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं, जिनमें एक बीएसएफ एसआई और दो जवान शामिल हैं। पाकिस्तान के इस दुस्साहास और अंधाधुंध फायरिंग में तीन नागरिकों की भी मौत हुई। पाकिस्तान की तरफ से हो रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन में कुल तीन जवानों की जान गई है। पहले बीएसएफ एसआई राकेश डोवाल शहीद हुए। इसके बाद सेना के दो अन्य जवान भी इस गोलाबारी में मारे गए, जबकि तीन आम नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है। एक अन्य नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पाकिस्तान की ओर से बारामूला जिले के हाजीपीर इलाके में गोलीबारी की गई, इसके अलावा तंगधार सेक्टर और गुरेज सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की, मोर्टार दागे और फायरिंग में सीमा के पास बसे एक घर को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक महिला भी घायल हो गई है। पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी के बाद सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। गुरेज, तंगधार से कुछ लोगों को हटाया भी गया है। बता दें कि हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था। पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी पर गोलीबारी के बहाने आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में रहती है। इससे पहले 7- 8 नवंबर की मध्यरात्रि माछिल सेक्टर में घुसपैठ का असफल प्रयास किया गया था जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे उस अभियान में सेना के एक कैप्टन और बीएसएफ के एक जवान सहित तीन सैनिक शहीद हो गए थे। प्रवक्ता के मुताबिक़ भारत की सेना पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के सभी प्रयासों को नाकाम बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।बता दें कि पाकिस्तान लगातार सीज़ फायर का उल्लंघन करता रहा है.