Breaking News

हिमाचल की मंडी में कंगना रनौत ने किया रोड शो

29 Mar, 2024 658

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए शहर में एक रोड शो किया। रोड शो के दौरान एकत्रित भीड़ की ओर हाथ हिलाकर 'क्वीन' अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कंगना ने कहा कि आप यहां बड़ी भीड़ देख सकते हैं। बहुत सारे लोग यहां आए हैं। उन सभी को गर्व है कि मंडी की बेटी, मंडी की राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। रोड शो में  कंगना ने कहा कि भाजपा के लिए विकास मुख्य मुद्दा है। मंडी के लोग दिखा देंगे कि उनके दिल में क्या है। उनके समर्थकों ने 'जय श्री राम' के नारे के साथ उनका स्वागत किया। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। 

अन्य खबरे