माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे शाहरुख खान
12 Dec, 2022
859
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था, जिसमें वो सऊदी अरब के मक्का में उमरा करते दिखाई दे रहे थे। अब खबर आ रही है कि वो मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दरबार पहुंचे हैं। शाहरुख खान रविवार देर रात मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। अपने दोस्तों के साथ शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। लोग उनको पहचान न पाएं इसके लिए शाहरुख खान ने काला चश्मा लगाया था और मास्क लगाकर मंदिर में पहुंचे थे। मगर शाहरुख खान जैसे फिल्मी सितारे को लोग दूर से ही पहचान लेते हैं। ऐसे ही कुछ लोगों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चुपके से पहुंचे शाहरुख खान को पहचान लिया। बता दें कि शाहरुख़ मुस्लिम हैं तो उनकी पत्नी गौरी हिंदू हैं।