Breaking News

मजदूरों को मकान की खुदाई में मिले ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के

20 Apr, 2023 1036

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी ईमानदारी ज़िंदा है, उसकी एक शानदार मिसाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) जिले से सामने आई है। एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान मजदूरों को ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के (British Carpet 240 Coins) मिले हैं। ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं। बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, वह सिक्के अपने घर ले गया मगर रात भर उसे नींद नहीं आई। आखिरकार उसने ये सिक्के पुलिस को सौंपने का फैसला किया। कोतवाली थाने के प्रभारी विजय राजपूत ने मीडिया को बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्के अहिरवार ने पुलिस को ये सिक्के सौंपे हैं। उसने बताया है कि मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे। पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपए से ज्यादा की आंकी गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे