Breaking News

नौवीं की छात्रा के साथ गैंग रेप

29 Feb, 2020 840

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

समाज में आज इस तरह का माहौल है जिसमें महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार के साथ उनका शोषण हो रहा है. आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के एक गांव में तीन लोगों ने एक आश्रम स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा से कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना गुरुवार की शाम को हुई। ये लोग स्कूल खत्म होने के बाद कथित रूप से छात्रा के घर गए और उसे हवस का शिकार बनाकर वहां से फरार हो गए । घटना के समय छात्रा के माता पिता घर पर नहीं थे। पीड़िता का घर स्कूल के पास ही स्थित है। पड़ोस के लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर को इसकी सूचना दी जिन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई । शिकायत में कहा गया है कि कथित आरोपी बोदिगुड़ेम गांव के हैं। पुलिस ने बताया कि इसके बाद, एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरे