Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का एक छात्र टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार

19 Nov, 2022 556

संवाददाता/in24 न्यूज़.


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जहां आतंकवाद को मिटाने की बात की उसके अगले दिन ही टेरर फंडिंग के आरोप में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। छात्र अर्शदीप पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (Punjab University Chandigarh) से एमए कर रहा है और मूल रूप से पंजाब के भवानीगढ़ जिला संगरूर का रहने वाला है। सीक्रेट इंफॉर्मेशन पर अर्शदीप को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने पकड़ा है। छात्र अर्शदीप विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का साथी है। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे आईएसआई (ISI) के गुर्गे पीयू स्टूडेंट अर्शदीप के बैंक खाते में रुपये भेज रहे थे। छात्र की गिरफ्तारी उसके बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर हुई है। इसके बाद छात्र को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसएसओसी छात्र के बैंक खातों की जांच करेगी। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि अब तक कितनी फंडिंग इसके अकाउंट में हुई है। उस फंडिंग को इसने कहां इस्तेमाल किया है! ये भी पता चला है कि ये काफी लंबे समय से गोल्डी बराड़ और लखबीर लंडा के संपर्क में था। दुबई, अमेरिका, फिलीपींस, इटली और मलेशिया में रह रहे पंजाब के मूल निवासी आइएसआइ के लिए फंडिंग और हथियारों की सप्लाई करने का काम करने वाले स्लीपर सेल के जरिए टेरर फंडिंग की जा रही थी। उम्मीद की जा रही है कि इस गिरफ्तारी से और भी जानकारी सामने आ सकती है।  

अन्य खबरे