Breaking News

पति ने खाए गोलगप्पे तो गुस्से में पत्नी ने की आत्महत्या

02 Sep, 2021 737

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति-पत्नी के संबंधों के बारे में कहावत है इनका संबंध जन्म-जन्मांतर तक के लिए होता है। मगर इस कलयुग में अनेक बार लगता है कि पति-पत्नी के रिश्तों में अब बहुत कुछ बदल सा गया है। बता दें कि पुणे में एक विचित्र घटना घटी है जिसे सुनकर हर कोई अचंभित हो सकता है। पति ने गोलगप्पे खाए तो पत्नी को इस कदर बुरा लगा कि वह नाराज हो गई और जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भारती विद्यापीठ परिसर की है। पत्नी की मौत के बाद पति गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कालसकर ने बताया कि प्रतीक्षा सरवडे पुणे के अंबेगांव पठार की निवासी है। 2019 में उसका विवाह गहीहीनाथ से हुआ था। उनका 18 महीने का एक बच्चा है। पत्नी पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तक़रार होता रहता था। एक बार गुस्से में प्रतीक्षा ने पति से कहा था कि अगर उसने गोलगप्पे खाए तो वो जहर खाकर मर जाएगी। हकीकत में भी ऐसा ही हुआ। घटना के दिन पति घर आते समय पत्नी के लिए गोलगप्पे पार्सल लेकर आया था। हाथ में उसे देखते ही वह गुस्से से  आगबबूला हो गई और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ।  शुक्रवार को झगड़ा हुआ और दूसरे दिन प्रतीक्षा ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। हलांकि इतनी छोटी बात पर कोई आत्महत्या नहीं करता। पुलिस को मुख्य कारणों की तलाश है। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद अगर जो लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने रिश्ते का मज़ाक उड़ाते हैं उनके लिए यह सबक लेने लायक घटना है।  

अन्य खबरे