Breaking News

पति ने पत्नी को प्रेमी संग देखकर दोनों की हत्या की

15 Jun, 2023 440

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में देख नाराज़ पति ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादशाहपुर छौंक के मजरा नंदपुर निवासी शोभाराम दोहरे (32) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी रागिनी (28) का गांव के ही सिंकू यादव (20) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभाराम को दी। बुधवार मध्य रात्रि के करीब उसने छत पर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने आक्रोश में आकर पास में पड़ी ईंट उठाकर सबसे पहले दोनों के सिर बार किया, जिससे दोनों बेहोश हो गए और फिर उनके मुंह को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया। फिर तब तक दोनों को पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद शोभाराम ने रात करीब तीन बजे डायल 112 पर काल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ सदर कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने हत्यारोपी शोभाराम को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि मृतक सिंकू के परिजन तहरीर दे रहे हैं। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

अन्य खबरे