Breaking News

पत्नी की मौत से आहत पति ने पूरे परिवार के साथ दी जान

24 Oct, 2021 713

संवाददाता/in24 न्यूज़.
परिवार के लिए कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिससे घर का पूरा सुख जुड़ा होता है, मगर कर्नाटक के बेलगावी जिले में ब्लैक फंगस से अपनी पत्नी की मौत का दर्द सहन नहीं कर पा रहे एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया। घटना हुक्केरी तालुक के बोरागल गांव की है। मृतकों की पहचान गोपाल हादिमानी (46), उनके बच्चों सौम्या हदीमानी (19), श्वेता हदीमानी (16), साक्षी हदीमनी (11) और सृजन हदीमानी (8) के रूप में हुई है। पड़ोसियों को सुबह घर के किसी सदस्य को बाहर न पाकर शंका हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाद में रिश्तेदारों को बताया। रिश्तेदारों ने कहा कि हदिमानी की पत्नी जुलाई में कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हुई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इससे गोपाल बेहद दुखी था। एक संबंधी ने पत्रकारों को कहा कि वह और उसके बच्चे अकसर यह बात कहते थे कि वे उनके (महिला के) बिना नहीं जी सकते।  पुलिस के मुताबिक, गोपाल की पत्नी जया की 6 जुलाई को ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई थी। अपनी असमय मौत का दर्द सहन ना कर पाने के कारण गोपाल ने शनिवार को अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। संकेश्वर पुलिस ने बताया, आगे की जांच जारी है। कमज़ोर इच्छाशक्ति ने एक भरे पूरे परिवार को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी।

अन्य खबरे