Breaking News

पत्नी के इंकार से गुस्साए पति ने उसे गोली मारी और तीन बच्चों को नहर में फेंका

26 May, 2021 892

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मान्यता के मुताबिक वैवाहिक जीवन की गाड़ी तभी आगे बढ़ती है जब पति-पत्नी में आपसी समझदारी बनी रहती है, मगर कई बार छोटे-मोटे विवादों की वजह से बानी बनाई गृहस्थी उजड़ जाती है। यूपी के मुजफ्फरनगर में मामूली बात पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने तीन मासूमों को जिंदा ही नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन तीनों बच्चों में से किसी एक का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। ट्रिपल मर्डर की आशंका से इलाके में सनसनी है। पुलिस ने बच्चों की तलाश में नहर में सर्च अभियान चला रखा है। ख़बरों के मुताबिक मुजफ्फरनगर के बसेड़ी गांव में रहने वाले पप्पू ने सुबह अपनी पत्नी डोली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने तीनों बच्चों पांच वर्षीय सानिया, तीन वर्षीय वंश और एक साल की हर्षिता को जिंदा ही नहर में फेंक दिया। आरोपी पप्पू की निशानदेही पर पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी ने सुबह शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया था। इस पर विवाद बढ़ा और उसने उसे गोली मार दी। बाद में बच्चों का क्या होगा, यह सोचकर उसने तीनों की हत्या करने की सोची और तीनों को गंग नहर में जिंदा ही फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि बच्चों की तलाश की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू है।

अन्य खबरे