Breaking News

पत्नी ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पति को सरेराह चप्पलों से पीटा, ये है वजह

27 Aug, 2023 661

संवाददाता/in24न्यूज

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला ने सरेआम अपने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पति की चप्पलों से पिटाई की. काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होने की वजह से घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई. इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि विभाग की ही एक महिला से पति के अवैध संबंध हैं. ये मामला औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र का है. यहां एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर उनकी पत्नी ने विभाग की एक महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए चप्पलों से पिटाई की. इस घटना से अफरातफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पति पत्नी के बीच काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. महिला ने बताया कि वो पिछले साल भर से मायके में रहकर गुजर-बसर कर रही है. मगर, पति उसका और बच्चों का ध्यान नहीं रखता. महिला का आरोप है कि वो कमाई का सारा पैसा एक महिला के साथ अवैध संबंध में खर्च करता है. उसे फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं होती है. ऐसे में उसका और बच्चों का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है. इतना ही नहीं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर उसकी बेटी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

अन्य खबरे