Breaking News

पत्नी मायके गई तो पति ने फांसी लगाकर जान दी

14 May, 2020 861

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पति-पत्नी के संबंधों को लेकर अलग-अलग मिसाल दी जाती है. मगर कई बार इनमें एक-दूसरे से अलग होने के कारण ऐसा भी होता है जिसकी शायद कल्पना भी नहीं की जाती. मगर सांच को आंच क्या! झारखंड के चतरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक बिरहोर का रहने वाला है। युवक की लाश घर के पास पेड़ से लटकी मिली। मृतक की पहचान गांव के सुनील बिरहोर के रूप में हुई। इस घटना की सूचना सदर थाना को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने घर के पास महुआ के पेड़ से सुनील के शव को झूलता हुआ पाया, जिसके बाद इसकी जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि पत्नी के नहीं आने से परेशान होकर बिरहोर युवक ने खुदकुशी कर ली। मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। इस मामले में पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी।

अन्य खबरे