Breaking News

पहले मारी प्रेमिका को गोली फिर उड़ाया खुद को

02 Sep, 2020 732

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक पुरानी कहावत है कि मुहब्बत में लोग किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं. एक ऐसा ही वाकया आया है बिहार से. बिहार की राजधानी पटना के बीएमपी वन कैंप में मंगलवार सुबह पुरुष कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुरुष कॉन्स्टेबल और महिला के बीच प्रम प्रसंग था। जवान का नाम अमर और महिला सिपाही का नाम वर्षा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमर की उम्र 36 साल और वर्षा की उम्र 26 साल थी।अमर और वर्षा दोनों दार्जिलिंग के रहने वाले थे और पटना में भी आसपास रहते थे। दोनों ने जगदेव पथ में किराए पर मकान लिया था। दोनों के बीच प्रेम कहानी दार्जिलिंग से शुरू हुई या पटना से यह साफ नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्यार परवान पर था। दोनों के बीच पिछले कई सालों से अवैध संबंध था। इस घटना के बारे में कोई जवान न ही कोई अधिकारी खुलकर बोल रहे हैं और न ही परिजन। लेकिन, घटना से यह बात जरूर साफ हो रही है कि अवैध संबंध के चलते ही यह हत्या-आत्महत्या हुई है।  बताया जाता है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। जिससे अमर काफी तनाव में रहता था। मंगलवार को अमर काफी गुस्से में था। वह पूरी प्लानिंग करके आया था कि आज दोनों को मर जाना है। गिनती खत्म होने के फौरन बाद वह महिला रेस्ट रूम में पहुंचा, जहां वर्षा महिला सिपाहियों के ठहरने के लिए बने रूम में थी। फिर वर्षा के साथ उसकी कुछ कहासुनी हुई। वर्षा बिस्तर और ट्रंक के बीच खड़ी थी। फिर अमर ने अपने राइफल से वर्षा को चार गोली मार दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया। बहरहाल, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

अन्य खबरे