Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

24 घंटों में आए कोरोना के1086 नए मामले

06 Apr, 2022 928

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोरोना का संक्रमण पहले से कमज़ोर हुआ है, मगर इसका खतरा पूरी तरह टला नहीं है। देश में कोराेना वायरस से पिछले 24 घंटों के दौरान 71 मरीजों ने जान गंवाई है। इसके साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,21,487 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ चार लाख 11 हजार 569 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 86 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पताल में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 871 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 0.23 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 198 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 97 हजार 567 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 81 हजार 374 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 79 करोड़ 20 लाख 27 हजार 142 कोविड परीक्षण किए हैं। देश में इस समय कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 1.21 प्रतिशत है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में छह की वृद्धि होने के बाद इनकी संख्या 3345 हो गयी। वहीं, 282 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6462811 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 68196 हो गया है। कर्नाटक में सक्रिय मामले 32 घटकर 1510 हो गए हैं। इस दौरान 61 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904162 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40055 है। राहत की बात यह है कि कोरोना से जुड़े अनेक प्रतिबंधों को उठा लिया गया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.