Breaking News

पहले लिफ्ट दिया फिर गैंगरेप किया

05 Sep, 2020 734

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
लोग संकट में एक दूसरे से मदद की उम्मीद रखते हैं, मगर एक महिला को लिफ्ट लेना भारी पड़ गया. मध्य प्रदेश के भिण्ड में एक युवती के साथ दो युवकों ने गैंगरेप जैसे वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि देर रात अपने रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रही 38 वर्षीय महिला को दो युवकों ने उसके घर तक छोड़ देने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और ट्यूबवेल पर ले गए। यहां उसके साथ आरोपियों ने न सिर्फ रेप किया बल्कि अश्लील फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बनाया। सुबह महिला को इस धमकी के साथ छोड़ा कि यदि उसने किसी से कहा तो वह वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। यह देख महिला ने पुलिस को शिकायत की जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 27 अगस्त की देर रात निकट गांव में स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार खैरोली निवासी सोनू सिकरवार एवं राजवीर सिंह सिकरवार ने उससे कहा कि वह भी गांव जा रहे हैं उसे घर तक छोड़ देंगे। ऐसे में गांव के ही लोग होने के कारण महिला ने दोनों पर भरोसा कर लिया। और बाइक पर सवार हो गई, लेकिन आरोपी महिला को गांव ले जाने के बजाए अपने ट्यूबवेल की कोठरी में ले गए जहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के वीडियो और फोटो भी निकाले। महिला इतने दिनों तक इसिलए चुप रही क्योंकि एक तो बदनामी का डर था दूसरा आरोपियों ने उसे उसके वीडियो तथा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी थी। महिला द्वारा शिकायत नहीं करने के बावजूद आरोपियों ने उसके फोटो वायरल कर दिए। यह देख महिला ने तत्काल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ़्तारी में जुट गई है.

अन्य खबरे