पांच साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत !
संवाददाता/in24 न्यूज़. तेलंगाना के महेश्वरम इलाके में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इस वारदात को 19 साल के एक लड़के ने अंजाम दिया जो पेशे से दुकानदार है. पुलिस के मुताबिक जब से उसकी दुकान पर छोटी बच्ची चॉकलेट खरीदने पहुंची थी तब से ही आरोपी की उस पर नजर थी. घटना 17 नवंबर की है जिस दिन बच्ची अपने घर में अकेली थी और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं वही गिरफ्तार आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्ची घर में अकेली थी और उसकी बड़ी बहन पास के घर में खेल रही थी दुष्कर्म के दौरान बच्ची जोर जोर से चिल्लाने लगी थी जिसके बाद आरोपी डर कर मौके से फरार हो गया था. जब पीड़ित बच्ची के माता-पिता घर लौटे तो बच्ची ने उनसे सारी आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस स्टेशन जाकर पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद माननीय न्यायाधीश ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है