मुलुंड में सिलिंडर ब्लास्ट !
11 Feb, 2019
1664
मुंबई के मुलुंड इलाके की झोपड़पट्टी में दो रसोई गैस सिलिंडर में ब्लास्ट के बाद आग लग गयी. सिलिंडर ब्लास्ट की इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी फ़ैल गयी. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की पांच से छह गाड़ियां मौके पर पहुंची. शुक्र इस बात का रहा कि आग की इस घटना में किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. कई घंटों की जद्दोजहद के बाद किसी तरह आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को कामयाबी मिल गयी. ये इलाका काफी व्यस्त माना जाता है इसलिए आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत दमकलकर्मियों को करनी पड़ी.