Breaking News

हैप्पी बर्थडे तेलंगाना, पीएम ने दी बधाई

02 Jun, 2019 1250
संवाददाता/in24 न्यूज़.   
भारत के राज्यों में से एक तेलंगाना का आज स्थापना दिवस है और पीएम मोदी ने इस ख़ास अवसर पर तेलंगाना को बधाई दी है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। दरअसल लंबे आंदोलन के बाद 2014 में आंध्र प्रदेश का पुनर्गठन कर उसमें से दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का गठन किया गया था। राष्ट्रपति ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को एक मार्च , 2014 को मंजूरी दी थी। तेलंगाना का गठन दो जून, 2014 को हुआ।

अन्य खबरे