Breaking News

वाशी की थोक मंडी मंगलवार को रही बंद

30 Jan, 2018 1768

 

 

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

नवी मुंबई के वाशी इलाके में एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडी जहां सब्जी, अनाज एवं मसाले को थोक भाव में बेचीं जाती है वहां मंगलवार को हर दुकानों पर ताला लटका देखा गया। दरअसल इसका मुख्या कारण है वहां काम क्र रहे मजदूरों की नाराज़गी जो सरकार के एक विशेष फैसले से नाराज़ चल रहे है और इसी वजह से सारे मजदूर हड़ताल पर चले गए और

उनके समर्थन में व्यपारी भी खड़े रहे जिस वजह से दुकानों पर ताले देखे गए और इस बंद से दुकानों और व्यपारियों को ख़ासा नुक्सान झेलना पड़ा। इस विषय पर माथाडी कामगार ने बताया कि,  पुरे महाराष्ट्र के अलग अलग थोक मंडी में 36 माथाडी कामगार संघठन मौजूद है जिसे एक किया जा रहा है

और इसकी निगरानी के लिए एक समिति गठित की जा रही है साथ ही इसका मुखिया ब्यूरोक्रेट्स स्तर का होगा और यही बात है के माथाडी कामगार संघठन को नागावार गुजरी है जिसकी वजह से आज बंद का आवाहन किया गया।

सरकार के विरोध के चलते मंडी को तो बंद रखा गया लेकिन इस बंद की वजह से व्यपारियों को बड़ा नुक्सान झेलना पड़ा है जिसकी वजह से व्यपारियों की नाराज़गी सरकार के खिलाफ और बढ़ गयी है। 

 

अन्य खबरे