इमरान खान के खिलाफ भारत में पहला मुकदमा दर्ज
29 Sep, 2019
1264
संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के महराजगंज कोर्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि इमरान खान के खिलाफ दाखिल यह देश का पहला मुकदमा होगा। अधिवक्ता विनय कुमार पांडे ने इमरान खान के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महराजगंज के अदालत में कई धाराओं में केस दाखिल किया है। वकील विनय कुमार पांडे ने कोर्ट के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारत विरोधी तत्वों ने साजिश करके अमेरिका की लेबर कोर्ट में कुछ दिन पहले ही मुकदमा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने बयान से हमेशा भारत में राष्ट्रद्रोह और दो वर्गों के बीच वैमनस्यता फैलाने का कार्य करते हैं। इसी को लेकर महाराजगंज के अधिवक्ता ने इमरान के खिलाफ केस दाखिल किया।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उपरोक्त केस में कोतवाली सदर से आख्या आहूत करते हुए मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए नौ अक्तूबर की तिथि मुकर्रर की है।