Breaking News

20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा

09 Apr, 2019 1172

 

संवाददाता/in24 न्यूज़.

चुनाव की गहमागहमी में पहले चरण में लोकसभा चुनाव का प्रचार आज थम गया. गौरतलब है पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदानवाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा. इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा. निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है. इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान है, उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार थम गया. इसी प्रकार पांच और छह बजे तक मतदानवाली सीटों पर आज शाम पांच बजे और छह बजे से प्रचार पर पाबंदी लागू हो गयी. उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह सात बजे से शाह छह बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओड़िशा में सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.

अन्य खबरे