पालघर में छह महिला चोरनी गिरफ्तार
15 Oct, 2022
530
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पालघर Palghar की बोईसर पुलिस (Boisar Police) ने बोईसर के ओसवाल परिसर में मौजूद व्हाइट हाउस लाइफस्टाइल कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम देने वाली छह महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी महिला चोर अहमदाबाद से पालघर और मुंबई में चोरी को अंजाम देने के लिए आती थीं। बोईसर के व्हाइट हाउस लाइफस्टाइल की दुकान में गिरफ्तार महिलाओं द्वारा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।