पिता ने करवाई बिगड़े बेटे की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर माता पिता की चाहत होती है कि उनकी औलाद बड़ा आदमी बने, मगर कई बार औलाद की हरकतें ऐसी होती हैं कि माता पिता का सर शर्म से झुक जाता है. बहरहाल अब एक ऐसी खबर आई है जिसमें अपने बेटे की लाइफ स्टाइल देखकर एक पिता को इतना नागवार गुज़रा कि बेटे की हत्या तक करवा दी. हापुड़ में अपने बेटे के हिंसक व्यवहार और भव्य जीवनशैली से परेशान एक पिता ने उसकी हत्या करवा दी. सिंभौली इलाके में बुधवार की सुबह पीड़ित ऋषभ तोमर अपने कार में मृत पाया गया। उसके गले पर रेंतने के निशान मिले।इस मामले को सुलझाने में के लिए पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस भी हैरान रह गई। जांच में पुलिस को पता चला कि पिता ने ही बेटे की हत्या करवाई थी। इस काम के लिए पिता ने दो लाख रुपए खर्च किए थे। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी सी फ़ैल गई है.