पिता ने पुत्री के आबरू से खेला
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इस समाज को क्या हो गया है, कभी-कभी समझ में नहीं आता. जिस रिश्ते पर औलाद भरोसा करे और वही भरोसा टूट जाए तो उस रिश्ते को क्या कहा जाए! गौरतलब है कि देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। यहां मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने ही अपनी बेटी को अपना हवस का शिकार बनाया। खास बात यह है कि पिता ने बेटी के साथ कई बार अपने हवस का शिकार बनाया है। आखिरकर तंग आकर बेटी ने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। मामला जिले के पनवाड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वहशी पिता ने बेटी को घर में अकेली देखकर उसके साथ रेप किया। उसने ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार इस अपराध को अंजाम दिया। आखिर हैवान बाप से परेशान होकर बेटी ने जब घर पर मां को अपनी आपबीती सुनाई तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने मामा के साथ पनवाड़ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।