Breaking News

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

08 Jul, 2020 750

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्किंग के ज़रिए कई ऐसे लोग हैं जो लगातार सरकार की आलोचना करते रहते हैं. मगर एक ताज़ा मामले में एक व्यक्ति ने जब फेसबुक पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की तो वह निशाने पर आ गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह मामला पीएम मोदी के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी और तस्वीर पोस्ट करने को लेकर है. आरोपी के ख़िलाफ़ बुधवार को अयोध्या स्थित कोतवाली रूदौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्त ने कोतवाली रुदौली में दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि फेसबुक पर नासिर हुसैन निवासी रुदौली द्वारा प्रधानमंत्री की अश्लील चित्र व पोस्ट करके देश की मर्यादा व अखंडता को हानि पहुंचाने व मर्यादा को तार-तार करने का कार्य किया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी  नासिर हुसैन की गिरफ्तारी जांच के बाद की जाएगी।

अन्य खबरे