Breaking News

पुलिसकर्मी ने बीवी, साले और सास को गोली मारी, सास की मौत

26 Jul, 2019 1161

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

जिस पुलिस वाले से हम सुरक्षा की उम्मीद करते हैं, वहीँ एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक पुलिसकर्मी का वहशी और हत्यारा वाला रूप सामने आया है. गौरतलब है कि  जमशेदपुर के सोनारी नौलखा अपार्टमेंट से एक बुरी और चौंकाने वाली खबर आई है. इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने अपनी पत्नी, उसके चचेरे भाई और उसकी मां को गोली मार दी. इंस्पेक्टर की सास की मौत हो गई है जबकि इंस्पेक्टर मनोज की पत्नी और उसके भाई को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता पैदल ही अपने फ्लैट से फरार हो गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.  जिले के एसएसपी टीएमएच पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए बतायाकिइंस्पेक्टर मनोज का अपनी पत्नी से पुराना विवाद था और दोनों के बीच विवाद का मामला कोर्ट में था. विवाद के कारण ही जब वेचाईबासा में पोस्टेड थे तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. अचानक 19 फरवरी को वे बिना बताये सिक लीव पर चले गये है. उसके बाद अपनी पत्नी को फोन करके पटना से बुलाया. वह आज ही मीठापुर, पटना से जमशेदपुर आयीं थी. पुलिस आरोपी के बेटे को ले गई क्योंकि उसे शक है कि कहीं वह अपने बेटे को बह ना मार दे.   

अन्य खबरे