Breaking News

पुलिसवाली ने अपने जबरिया प्रेमी के खिलाफ शिकायत करवाई दर्ज

08 Jul, 2021 829

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज भले ही महिलाओं के सम्मान की बात की जाती है, मगर आज भी हालात ऐसे हैं कि महिलाओं को प्रताड़ित होना पड़ता है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर जहां लगातार चिंता बनी हुई है, वहीं पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला पुलिस अधिकारी की पिटाई कर दी गई। पुणे शहर पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत एक महिला पुलिस अधिकारी को एक दोस्त ने पीटा। मुझसे शादी कर लो वर्ना अगर आप शादी नहीं करती हो तो आपका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा,ऐसा महिला को धमकी दी गई थी। घटना से पुलिस बल में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान सिद्धांत भगवानराव जवाले (30,जलगांव,बीड जिले के निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,आरोपी सिद्धांत भगवानराव जवाले और पीड़ित अधिकारी दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने महिला को गालियां देनी शुरू कर दीं और लगातार शक की नजर से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना से तंग आकर पीड़िता ने शादी से इंकार कर दिया। महिला के शादी से इंकार करने पर आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को फोन पर धमकी भी दी थी। मुझे उससे शादी करने दो नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। मैं अत्याचार की शिकायत दर्ज कराऊंगा। फोटो, वीडियो फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर वायरल हो जाएंगे। आरोपी यहीं नहीं रुका,बल्कि पीड़िता से पैसे की भी मांग की। अपनी नौकरी छोड़ो या मुझे अपना पांच साल का वेतन दो, महिला अधिकारी से मांग की थी। आरोपी महिला को करीब एक साल से प्रताड़ित कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता से पैसे भी लिए। इन सब परेशानियों से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। सिद्धांत भगवानराव जवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लोनिकांडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे